Site icon AB News.Press

पटना के गंगा नदी में नाव पलटी…2 की मौत

A major accident occurred Thursday morning at the Umanath Ganga Ghat in the Barh subdivision of Patna, the capital of Bihar. Strong winds caused a boat to capsize in the Ganga River.

of Patna

बिहार, 28मई| बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित उमानाथ गंगा घाट पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा के कारण गंगा नदी में एक नाव पलट गई। हादसे के समय नाव पर 14 लोग सवार थे। नाव डूबते ही घाट पर अफरातफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

यह हादसा पटना और समस्तीपुर जिले की सीमा के पास गंगा नदी में हुआ। पटना जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 2 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि 7 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं 5 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

प्रशासन के मुताबिक बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के पास बिंद टोली के 14 लोग नाव से समस्तीपुर जिले के सुल्तानपुर दियारा, मोहिउद्दीननगर गए थे। ये लोग परवल तोड़ने और खेती से जुड़े अन्य कार्यों के लिए वहां जाते थे। वापस लौटने के दौरान तेज हवा चलने लगी, जिससे नाव असंतुलित होकर पलट गई।

स्थानीय लोगों और चश्मदीदों का कहना है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण हादसा और गंभीर हो गया। गैर-आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया। पटना और समस्तीपुर जिला प्रशासन संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर तैनात है। वहीं पटना के जिलाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

 

Exit mobile version