Site icon AB News.Press

Twisha sharma case: सीबीआई जांच तेज…रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से पूछताछ

Twisha Sharma case: The investigation into the death of actress Twisha Sharma has intensified. According to media reports, on Thursday morning,

CBI investigation intensified

भोपाल, 28मई|Twisha sharma case: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में जांच तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार सुबह सीबीआई टीम रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंची और उनसे पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान अधिकारियों ने पूरे परिसर की 360-डिग्री रिकॉर्डिंग के लिए हाई-टेक 3D कैमरों का इस्तेमाल किया और आसपास के इलाकों का भी निरीक्षण किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना स्थल किसी अन्य स्थान से दिखाई देता था या नहीं।

इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मामले की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्य और जांच की स्थिति को देखते हुए फिलहाल राहत देना उचित नहीं होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने निचली अदालत की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और कहा कि केस डायरी और साक्ष्यों का सही मूल्यांकन नहीं किया गया था।

वहीं, मामले में आरोपी बनाए गए ट्विशा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्हें अदालत ने 29 मई तक सीबीआई रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उनसे लगातार सवाल-जवाब कर रही है।

 

Exit mobile version