Site icon AB News.Press

Congress Join BJP: बस्तर में कांग्रेस को बड़ा झटका…महिला महामंत्री समेत कई नेता BJP में शामिल

Congress Joins BJP: The Congress party has suffered a major setback in Chhattisgarh's Jagdalpur district. Two prominent women leaders have left the Congre

Congress in Bastar

जगदलपुर,28मई। Congress Join BJP: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिले की दो प्रमुख महिला नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस घटनाक्रम को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कांग्रेस की महिला महामंत्री कमल झज ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ कांग्रेस की पूर्व महामंत्री और वरिष्ठ महिला नेता अम्मा जी राव ने भी अपने समर्थकों सहित भाजपा में प्रवेश किया।

जगदलपुर में आयोजित मिलन समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी नेताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान कमल झज और अम्मा जी राव के नेतृत्व में करीब 14 महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली।

भाजपा नेताओं ने इसे पार्टी की नीतियों और सरकार की कार्यशैली पर जनता के बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया। वहीं कांग्रेस खेमे में इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बस्तर क्षेत्र में महिला नेतृत्व के भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस संगठन के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

Exit mobile version