Site icon AB News.Press

पीएम मोदी 6 जून को मध्यप्रदेश को देंगे बड़ी सौगात…गाडरवाड़ा में करेंगे भूमिपूजन

Prime Minister Narendra Modi will be on a visit to Madhya Pradesh on June 6. During this visit, he will inspect the expansion project of the NTPC Super

PM Modi

भोपाल, 28मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 जून को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा स्थित एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर स्टेशन की विस्तार परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से राज्य की ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, गाडरवाड़ा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के विस्तार के तहत 1600 मेगावाट क्षमता की दो नई इकाइयां स्थापित करने का प्रस्ताव है। यह परियोजना एनटीपीसी के अंतर्गत विकसित की जा रही है और इसे मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनवरी 2026 में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस परियोजना के भूमिपूजन का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रयासों के बाद अब प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस परियोजना से न केवल बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

 

Exit mobile version