Site icon AB News.Press

पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी…रायपुर AIIMS में भर्ती

Chhattisgarh's renowned Pandavani artist and Padma Vibhushan awardee, Teejan Bai, has once again become unwell. She has reportedly been admitted to AIIMS Raipur, where she is

Pandavani singer

रायपुर,28मई। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार उन्हें रायपुर स्थित AIIMS रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां वे फिलहाल आईसीयू में उपचाररत हैं। डॉक्टर्स की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

तीजन बाई पिछले तीन वर्षों से लकवा और याददाश्त संबंधी बीमारी से जूझ रही हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और कला प्रेमियों में चिंता का माहौल है। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

पंडवानी गायन को देश-विदेश में नई पहचान दिलाने वाली तीजन बाई भारतीय लोककला की एक बड़ी प्रतीक मानी जाती हैं। अपनी अनोखी शैली और दमदार प्रस्तुति के जरिए उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाया है।

गौरतलब है कि बीते साल नवंबर में भी उनकी तबीयत खराब हुई थी। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन कर उनका हालचाल जाना था।

Exit mobile version