Site icon AB News.Press

Murder : गरियाबंद में खूनी हमला…! ब्लेड से गर्दन काट मितानिन की हत्या…बचाने पहुंचे पति-बेटों पर भी ताबड़तोड़ वार…यहां देखें VIDEO

Murder: Bloody Attack in Gariaband! Community Health Worker Murdered—Throat Slit with a Blade; Husband and Sons, Who Rushed to Save Her, Also Subjected to Relentless Attacks—Watch VIDEO Here.

Murder

गरियाबंद, 27 मई। Murder : गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला की ब्लेड से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना दीवानमुडा गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान छबीलता यादव के रूप में हुई है, जो गांव में मितानिन के रूप में भी कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ होटल व्यवसाय में हाथ बंटा रही थी, तभी आरोपी देवीसिंह ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने ब्लेड से महिला की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला को बचाने पहुंचे उसके पति और बेटों पर भी आरोपी ने कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही देवभोग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी देवीसिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version