Site icon AB News.Press

Mahtari Vandan Scheme : महतारी वंदन बनाम शराब दुकान…! कलेक्टर की कथित टिप्पणी पर भड़की महिलाएं…कलेक्टोरेट में जमकर हंगामा…जनदर्शन में गरमाया मामला

Mahtari Vandan Scheme: Mahtari Vandan vs. Liquor Shops...! Women Outraged Over Collector's Alleged Remarks... Massive Uproar at the Collectorate... Issue Heats Up During 'Jan Darshan' Session.

Mahtari Vandan Scheme

अंबिकापुर, 27 मई। Mahtari Vandan Scheme : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं जनदर्शन में पहुंचीं। महिलाओं ने कलेक्टर अजीत वसंत को ज्ञापन सौंपकर गांव में चल रही शराब दुकान बंद करने की मांग की।

लेकिन ज्ञापन सौंपने के दौरान मामला उस वक्त गरमा गया, जब महिलाओं ने कलेक्टर पर शराब दुकान और महतारी वंदन योजना को जोड़कर टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इसके बाद कलेक्टोरेट परिसर में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

महिलाओं का आरोप

ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। महिलाओं ने जब योजना का लाभ मिलने की बात कही, तब कलेक्टर ने कथित तौर पर कहा कि जिस प्रकार महतारी वंदन योजना सरकार की योजना है, उसी प्रकार शराब दुकान भी सरकार की नीति के तहत संचालित हो रही है और उससे मिलने वाले राजस्व से ही ऐसी योजनाओं के लिए राशि दी जाती है।

कलेक्टर की इस कथित टिप्पणी के बाद महिलाएं नाराज हो गईं। उन्होंने साफ कहा कि महतारी वंदन योजना और शराब दुकान का कोई संबंध नहीं है। महिलाओं का कहना था कि उन्हें योजना का लाभ नहीं बल्कि गांव में शांति और शराब दुकान बंद होना ज्यादा जरूरी है।

गांव का माहौल खराब होने का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि दरिमा क्षेत्र में अंग्रेजी शराब दुकान खुलने के बाद सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। गांव में विवाद और असामाजिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं, जिससे महिलाएं और परिवार परेशान हैं। प्रदर्शन में शामिल संपति यादव, आशा दास, सुमित्र नायक समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर शराब दुकान बंद कराने की मांग की।

Exit mobile version