Site icon AB News.Press

GST Raid : राइस मिल की आड़ में गुटखे का काला कारोबार…! GST की फिल्मी रेड में कारोबारी गिरफ्तार…GST टीम की बड़ी कार्रवाई

GST Raid: Illicit Gutkha Trade Operating Under the Guise of a Rice Mill! Businessman Arrested in a Dramatic GST Raid—Major Action by the GST Team.

GST Raid

कोरबा/कटघोरा, 27 मई। GST Raid : राइस मिल के भीतर चल रहे टैक्स चोरी और अवैध गुटखे के एक बड़े साम्राज्य का पर्दाफाश हुआ है। कटघोरा के मदनपुर स्थित एक राइस मिल में जीएसटी (GST) की टीम ने अचानक दबिश देकर हड़कंप मचा दिया। कार्रवाई के दौरान मिल के अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। वहीं, पकड़े जाने के डर से कारोबारी ने फिल्मी अंदाज में भागने की कोशिश की, जिसे टीम ने बीच सड़क पर नाकेबंदी कर धर दबोचा।

अंदर करोड़ों का गुटखा साम्राज्य

​कटघोरा के मदनपुर में संचालित इस राइस मिल में धान की कुटाई की आड़ में गुटखे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा था। खुफिया इनपुट के आधार पर जीएसटी विभाग की टीम ने पूरी तैयारी के साथ मिल पर धावा बोला। ​बाहर से राइस मिल दिखने वाली इस बाउंड्री के भीतर गुटखे का अवैध भंडारण और टैक्स चोरी का बड़ा खेल चल रहा था। टीम के अचानक पहुंचते ही मिल के भीतर भगदड़ मच गई।

 GST ने फिल्मी स्टाइल में घेरा

​छापेमारी की खबर जैसे ही गुटखा कारोबारी को लगी, उसने मौके से रफूचक्कर होने का प्लान बनाया। कारोबारी अपनी डस्टर गाड़ी में सवार होकर पूरी रफ्तार से भागने की फिराक में था। लेकिन जीएसटी की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद थी। अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए कारोबारी की गाड़ी का पीछा किया और उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया।

दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम

​फिलहाल जीएसटी की टीम ने राइस मिल को अपने कब्जे में ले लिया है। मिल के भीतर रखे गुटखे के स्टॉक, बिल और अन्य संदिग्ध दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में लाखों-करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी उजागर होने की संभावना है, जिसके बाद कारोबारी पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। ​जीएसटी विभाग की इस ताबड़तोड़ और थ्रिलर से भरी कार्रवाई के बाद से इलाके के अन्य टैक्स चोरों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Exit mobile version