Site icon AB News.Press

सूरजपुर में राजनीतिक तनाव खत्म…कांग्रेस नेताओं ने समाप्त किया आमरण अनशन

The political tension surrounding the municipal council election dispute in Surajpur, Chhattisgarh, has now ended. State Congress President Deepak Baij and former Deputy Chief

political in surajpur

सूरजपुर, 27मई| शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव से जुड़े विवाद के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया है।

प्रशासन और पुलिस के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद कांग्रेस की कई मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद दोनों नेताओं ने नारियल पानी पीकर अपना अनशन खत्म किया।

कांग्रेस का आरोप था कि जिला महामंत्री नागेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत गलत मामला दर्ज किया गया है। इसी मुद्दे को लेकर दोनों नेता थाने के सामने अनशन पर बैठे थे।

समझौते के तहत तय किया गया कि पूरे मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को छुट्टी पर भेज दिया गया है और काउंटर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।

 

Exit mobile version