Site icon AB News.Press

विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस का हंगामा…एफआईआर वापस लेने की मांग

The Congress protest in front of Vishrampur police station in Surajpur district of Chhattisgarh is continuously intensifying. Since yesterday, a large number of Congress leaders and workers

Vishrampur police station

सूरजपुर, 27मई| छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में विश्रामपुर थाना के सामने कांग्रेस का धरना प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। बीते कल से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  भी शामिल हुए, जिसके बाद कांग्रेस के तीन बड़े नेता एक ही मंच पर दिखाई दिए।

कांग्रेस का आरोप 

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के परिसर में कहासुनी की घटना हुई थी, लेकिन परिसर उनके नाम होने के कारण उन पर एफआईआर दर्ज कर दी गई और आर्म्स एक्ट भी लगा दिया गया।

शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव से जुड़ा मामला

दरअसल शिवनंदनपुर नगर पंचायत में पहली बार 1 जून को चुनाव होना है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। भाजपा पदाधिकारी की शिकायत पर विश्रामपुर पुलिस ने कांग्रेस के एक पदाधिकारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पिछले दो दिनों से थाना परिसर के सामने धरना दे रही है और एफआईआर वापस लेने की मांग कर रही है। कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजूदगी से क्षेत्र का राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है।

Exit mobile version