Site icon AB News.Press

रायपुर में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात…पिता-पुत्र पर परिवार पर हमले का आरोप

A minor dispute escalated into violence late last night in the Paras Nagar area of ​​the Ganj police station area of ​​Raipur, the capital. Two of the accused, Sahil Khan and his father, Ismail, attacked the Sahu family with knives after they were told not to consume drugs

stabbing in raipur

रायपुर, 27मई। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के पारस नगर इलाके में देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के बाहर नशा करने से मना करने पर दो आरोपियों साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने मिलकर साहू परिवार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

घटना में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटा अनुज साहू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें अरुण साहू और अनुज साहू की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके शरीर पर गहरे घाव की पुष्टि की है।

नशा करने से रोकने पर हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी देर रात साहू परिवार के घर के सामने नशा कर रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।

इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। गंज थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें ADCP सेंट्रल और ACP कोतवाली शामिल हैं|

पुलिस ने दोनों आरोपियों साहिल खान और उसके पिता इस्माइल को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version