पश्चिम बंगाल, 27मई| पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कई नई योजनाएं शुरू करने जा रही है। इन दावों के अनुसार, राज्य में 400 विशेष कैंटीन स्थापित करने की योजना है, जहां जरूरतमंद लोगों को मात्र 5 रुपये में मछली-चावल उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य गरीब मजदूरों और निम्न आय वर्ग के परिवारों को सस्ता और भरपेट भोजन उपलब्ध कराना बताया जा रहा है।
इसी तरह यह भी दावा किया जा रहा है कि महिलाओं के लिए हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता योजना शुरू की जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
इसके अलावा, स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों के आसपास शराब की दुकानों पर पूरी तरह रोक लगाने जैसे सामाजिक सुधार से जुड़े कदमों की बात भी इन दावों में कही जा रही है।

