Site icon AB News.Press

चार साल बाद युवा कांग्रेस चुनाव की दस्तक…प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल

After a long wait of four years, political activity has intensified in the state regarding the Youth Congress elections. The organization has announced the election schedule,

after four years

रायपुर, 27मई| चार साल के लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। संगठन ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जिसके तहत 29 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही संगठन के भीतर शक्ति प्रदर्शन और गुटबाजी का दौर भी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

इस बार युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दर्जनभर से अधिक युवा नेताओं के नाम चर्चा में हैं। हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुकाबला केवल युवा चेहरों के बीच नहीं, बल्कि कांग्रेस के बड़े नेताओं के प्रभाव और समर्थन का भी होगा। संगठनात्मक पकड़, संसाधन और प्रदेशभर में सक्रिय नेटवर्क इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।

संगठन से जुड़े नेताओं का कहना है कि जिस दावेदार को प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर के प्रभावशाली नेताओं का समर्थन मिलेगा, उसकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जाएगी।

सदस्यता अभियान बनेगा निर्णायक

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 29 मई से 13 जून तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी, जबकि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 11 से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद सदस्यता अभियान शुरू होगा, जिसे चुनाव का सबसे अहम चरण माना जा रहा है।

युवा कांग्रेस ने इस बार 20 लाख युवाओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। माना जा रहा है कि जिस उम्मीदवार की सदस्यता संख्या ज्यादा होगी, उसकी जीत की संभावना भी उतनी ही मजबूत होगी।

पिछले चुनाव में करीब 17 लाख सदस्य बनाए गए थे, लेकिन मतदान का अधिकार लगभग 7 लाख सदस्यों को ही मिला था। इस बार करीब 10 लाख वोटर्स के मतदान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सदस्यता प्रक्रिया पर भी उठ रहे सवाल

युवा कांग्रेस की सदस्यता प्रक्रिया को लेकर संगठन के भीतर सवाल भी उठ रहे हैं। कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि सदस्य बनाने के लिए फिलहाल कोई सख्त वैचारिक या संगठनात्मक मापदंड लागू नहीं है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर चर्चा शुरू हो गई है।

ऐसे चलेगी पूरी चुनाव प्रक्रिया

18 से 35 वर्ष के युवाओं की ऑनलाइन और ऑफलाइन सदस्यता होगी

मोबाइल नंबर और आईडी के जरिए सदस्यता का सत्यापन किया जाएगा

सदस्यता सूची की जांच के बाद उम्मीदवार आवेदन भरेंगे

दावेदार सदस्यता बढ़ाने और समर्थन जुटाने में सक्रिय रहेंगे

युवा कांग्रेस सदस्य मतदान करेंगे

डिजिटल या तय प्रक्रिया के तहत वोटिंग कराई जाएगी

सदस्यता, सक्रियता, आंदोलन, छवि और नेतृत्व क्षमता के आधार पर मूल्यांकन होगा

केंद्रीय नेतृत्व और स्क्रीनिंग कमेटी शिकायतों की समीक्षा के बाद परिणाम घोषित करेगी।

Exit mobile version