Site icon AB News.Press

बिलासपुर-रतनपुर मुख्य मार्ग पर रील के लिए खतरनाक स्टंट…चलती कार की छत पर युवती ने बनाई वीडियो

A social media reel-making incident has surfaced on the Bilaspur-Ratanpur main road. In the video, a young woman is seen standing on the roof of a moving car, filming a reel. Furthermore, she is seen holding a beer

Bilaspur-Ratanpur

बिलासपुर, 27मई। बिलासपुर-रतनपुर मुख्य मार्ग पर सोशल मीडिया पर रील बनाने वाला मामला सामने आया है। वीडियो में एक युवती चलती कार की छत पर खड़ी होकर रील बनाती नजर आ रही है। इतना ही नहीं, उसके हाथ में बियर की बोतल भी दिखाई दे रही है, जिससे पूरे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रही है और युवती बिना किसी सुरक्षा के कार की छत पर खड़ी होकर स्टंट करती दिखाई दे रही है। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे थे, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

सोशल मीडिया की सनक बनी खतरा

रील और वायरल होने की चाह में युवा लगातार अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। बीच सड़क पर इस तरह स्टंटबाजी करना न केवल मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है, बल्कि यह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा माना जा रहा है।

प्रशासन पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है।

लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

घटना को लेकर आम नागरिकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग ऐसे रीलबाज़ों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।

फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि और संबंधित युवती व वाहन चालक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। माना जा रहा है कि वीडियो के आधार पर जल्द ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Exit mobile version