Site icon AB News.Press

तेंदूपत्ता जलने की घटना पर सरकार सख्त…प्रशासनिक कार्रवाई तेज

The state government has taken a tough stance and taken major administrative action regarding the recent tendu leaf fire in Bijapur district. On the instructions of Forest Minister Kedar Kashyap, Bijapur

burning of tendu leaves

बीजापुर, 27 मई। बीजापुर जिले में हाल ही में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर बीजापुर के डीएफओ रमेश कुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, रायपुर में संबद्ध किया गया है।

उनकी जगह तेंदूपत्ता संग्रहण और प्रबंधन में अनुभवी अधिकारी जाधव सागर रामचंद्र को बीजापुर का नया डीएफओ नियुक्त किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहकों के हितों से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह घटना 25 मई 2026 को बीजापुर जिले के इटपाल स्थित एक निजी गोदाम में हुई थी, जहां भीषण आग लगने से बड़ी मात्रा में संग्रहित तेंदूपत्ता जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लगभग 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तेंदूपत्ता केवल वन उपज नहीं, बल्कि हजारों आदिवासी और वनवासी परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राज्य सरकार ने घटना के कारणों, गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, प्रबंधन और अधिकारियों की भूमिका की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version