Site icon AB News.Press

Injured Private Parts : बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…! पत्नी बनी हैवान…पति पर हंसिए से हमला कर काट दिया प्राइवेट पार्ट

Injured Private Parts: Sensational Crime in Bilaspur! Wife Turns into a Monster—Attacks Husband with a Sickle and Severed His Private Parts.

Injured Private Parts

बिलासपुर, 26 मई। PrivateParts Injured : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। दूसरी महिला से संबंध होने के शक में पत्नी ने अपने पति पर हंसिए से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पति को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

रात में हुआ खूनी विवाद

मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक राजेश कौशिक राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी द्रौपती बाई को लंबे समय से शक था कि पति का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि 22 मई की रात राजेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह सो गया, लेकिन देर रात करीब एक बजे दोनों के बीच फिर बहस शुरू हो गई।

गुस्से में पत्नी ने किया हमला

विवाद बढ़ने पर पत्नी ने गुस्से में आकर हंसिया उठाया और पति पर हमला कर दिया। हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में वह कमरे से बाहर निकला और चीखने लगा। उसकी हालत देखकर घर में मौजूद नाबालिग बेटे ने अपनी बुआ को घटना की जानकारी दी।

सिम्स अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद परिवार के सदस्य तुरंत घायल राजेश को लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पत्नी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी (PrivateParts Injured) पत्नी द्रौपती बाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version