Site icon AB News.Press

‘स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ’ अभियान के तहत 413 करोड़ की 342 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Chief Minister Yogi Adityanath inaugurated and laid the foundation stone for 342 public welfare projects worth ₹413 crore under the "Clean, Beautiful, and Strong Lucknow" campaign in Lucknow

'Clean-Beautiful-Powerful Lucknow'

लखनऊ, 26मई| सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित ‘स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ’ अभियान के तहत 413 करोड़ रुपये की 342 लोक कल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

लखनऊ के जुपिटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अभियान से संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी शहरी निकायों का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इनमें 17 नगर निगम, लगभग 200 नगर पालिका परिषद और करीब 500 नगर पंचायतें शामिल हैं।

सीएम योगी  ने कहा कि लखनऊ में जिस स्थान पर पिछले तीन दशकों तक कूड़ा डाला जाता था, वहां अब ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि यह स्थल बड़े आयोजनों, रैलियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी होगा। यहां भव्य मंच, म्यूजियम और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है वही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने “एक देश, एक संविधान और एक झंडा” के संकल्प को पूरा किया है।

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले गरीबों को आवास नहीं मिलते थे, जबकि वर्तमान सरकार ने शहरी क्षेत्रों में 17 लाख और ग्रामीण क्षेत्रों में 65 लाख आवास उपलब्ध कराए हैं। सरकार जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए योजनाएं संचालित कर रही है।

 

Exit mobile version