Site icon AB News.Press

रायपुर में ‘पीएम-जनमन’ योजना की प्रगति की समीक्षा…राज्यपाल रमेन डेका ने दिए तेजी से काम पूरे करने के निर्देश

Chhattisgarh Governor Ramen Deka held a high-level review meeting on the progress of the PM-Janman Yojana at Lok Bhavan on Tuesday. Several senior state government officials

'PM-Janman' in Raipur

रायपुर, 26मई| छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ योजना की प्रगति को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों ने योजना के तहत चल रहे कार्यों और उनकी प्रगति की जानकारी राज्यपाल को दी। इस दौरान आदिवासी क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

राज्यपाल रमेन डेका ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘पीएम-जनमन’ योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और सभी विकास कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से दूरस्थ जनजातीय इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान ‘पीएम-जनमन’ योजना के माध्यम से विशेष रूप से आदिवासी समुदायों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी प्राथमिकता के साथ काम किया जा रहा है।

Exit mobile version