Site icon AB News.Press

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने जुड़वां बेटों के माता-पिता

A big news has come from the TV world. Popular TV actress Divyanka Tripathi and her husband Vivek Dahiya have welcomed a baby. The couple has welcomed twins, a news they shared on

Divyanka Tripathi

मुंबई, 26मई| टीवी जगत से एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के घर किलकारी गूंजी है। कपल के घर जुड़वां बेटों का जन्म हुआ है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।

दिव्यांका और विवेक ने आज 26 मई की सुबह एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को यह खुशखबरी दी। पोस्ट में जुड़वां बच्चों की एक तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें दोनों बच्चे पीठ की ओर से नजर आ रहे हैं। कपल ने अपने संदेश में लिखा कि उन्होंने भगवान से खुशियां मांगी थीं और उन्हें दोगुनी खुशी के रूप में जुड़वां बेटे मिले हैं।

पोस्ट में कपल ने यह भी लिखा, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ… हमारे बॉयज आ गए हैं। जिंदगी अब पहले से ज्यादा खुशनुमा हो गई है। हम अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं और सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।

इस खुशखबरी के बाद टीवी इंडस्ट्री और फैंस की ओर से लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस भी कपल को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं और हार्ट इमोजी के साथ शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने धारावाहिक ये है मोहब्बतें से घर-घर में पहचान बनाई। इसके अलावा वे बनू मैं तेरी दुल्हन, कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला और अन्य कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। उनकी पिछली वेब सीरीज़ मैजिक ऑफ श्री (2022) थी।

यह खुशखबरी सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री में उत्साह का माहौल है और कपल को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Exit mobile version