Site icon AB News.Press

छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में लू का अलर्ट…कई जगह बारिश-आंधी की भी संभावना

With the onset of Nautapa in Chhattisgarh, intense heat has increased people's hardships. Temperatures are consistently setting new records in many

20 districts of Chhattisgarh

रायपुर, 26मई। छत्तीसगढ़ में नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों में अगले तीन दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है।

राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में भी पारा 45.7 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 मई के बीच मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा। रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबा, बस्तर और कांकेर समेत कई जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत भी मिले हैं। विभाग ने 26 से 29 मई तक प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। साथ ही अधिक मात्रा में पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा धूप से बचाव करने की अपील की गई है।

 

Exit mobile version