Site icon AB News.Press

रायपुर नगर निगम ने गोगांव क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोज़र…17 दुकानें हटाईं

The Raipur Municipal Corporation has taken major action against encroachments that were hindering road widening and drai

Raipur Municipal Corporation

रायपुर, 26मई। रायपुर नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोगांव अंडरब्रिज से गोगांव पानी टंकी तक चलाए गए अभियान में निगम की टीम ने करीब 17 छोटी-बड़ी दुकानों को हटाया।

जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर 15वें वित्त आयोग मद से नाली निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य स्वीकृत किया गया है। लेकिन क्षेत्र में बनी दीवारें, पाटे, सीढ़ियां, ठेले और गुमटियां निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही थीं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख और शैलेंद्र पटेल, उप अभियंता अर्जिता दीवान, अंकिता सोनवर्षा और इम्तियाज अहमद सहित जोन-1 के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इससे पहले भी नगर निगम ने जोन-1 क्षेत्र में अभियान चलाकर होटल पैराडाइज से गोंदवारा अंडरब्रिज तक लगभग 20 अवैध कब्जे हटाए थे और 15 पाटों को तोड़ा गया था।

निगम का कहना है कि सड़क किनारे अवैध निर्माणों के कारण नालियों की सफाई प्रभावित हो रही थी, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ रही थी। अतिक्रमण हटने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने और नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

Exit mobile version