Site icon AB News.Press

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने सीएम रेखा गुप्ता से की मुलाकात…सुशासन और विकास पर चर्चा

Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Dev Sai is currently visiting Delhi. He met with Delhi Chief Minister Rekha Gupta at her residence. While the

CM Vishnu Dev Sai in Delhi

नई दिल्ली, 25मई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। वही उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके आवास पर मुलाकात की। हालांकि यह मुलाकात औपचारिक थी, लेकिन दोनों नेताओं के बीच सुशासन, जनहित और शहरी विकास जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी साझा की और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासनिक सुधार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया। सीएम साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति से जुड़ी प्रतीकात्मक भेंट भी रेखा गुप्ता को दी, जिससे मुलाकात को और भी सौहार्दपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यों की सराहना की गई थी। राज्य सरकार नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास और शांति स्थापना के प्रयासों के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर लगातार ध्यान दे रही है।

 

Exit mobile version