Site icon AB News.Press

राष्ट्रपति भवन में आज पद्म पुरस्कार समारोह…66 विशिष्ट हस्तियों को सम्मान

President Draupadi Murmu presented the Padma Awards for the year 2026 at Rashtrapati Bhavan today. Deputy Chief Minister C.P. Radhakrishnan,

Today at Rashtrapati Bhavan

नई दिल्ली, 25मई| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों का वितरण करेंगी। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे।

समारोह में कुल 66 विशिष्ट व्यक्तियों को पद्म सम्मान प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्मश्री शामिल हैं। राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों को स्वीकृति दी है, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सम्मिलित हैं। शेष पुरस्कारों का वितरण दूसरे चरण के समारोह में किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। यह देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है, जो कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, अभियांत्रिकी, चिकित्सा, खेल, समाजसेवा, व्यापार और उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।

इन पुरस्कारों में पद्म विभूषण असाधारण और उत्कृष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण विशिष्ट सेवा के लिए तथा पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। यह सम्मान समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर वंचित, जनजातीय और दूरदराज़ क्षेत्रों के लोगों की उपलब्धियों को भी राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाता है।

Exit mobile version