Site icon AB News.Press

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान शुरू…बिलासपुर में जुटे सैकड़ो कार्यकर्त्ता

As part of the Bharatiya Janata Party's Deendayal Upadhyaya Training Maha Abhiyan, two-day training programs are being organized across t

BJP's two-day training

 बिलासपुर, 25मई| भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत देशभर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में न्यायधानी बिलासपुर में भाजपा शहर संगठन के नेतृत्व में भव्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम भवन में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम के दौरान कुल 10 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने तथा सामाजिक दायित्वों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाना और उन्हें समाज व संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता का आधार उसके समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

Exit mobile version