Site icon AB News.Press

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में सफाई और अव्यवस्था पर प्रशासन सख्त…15 दिन में जलकुंभी हटाने का अल्टीमेटम

The administration now appears to be taking a strict stance against gray hair and plastic on Raipur's Telibandha Marine Drive. North Assembly MLA Purandar Mishra

Telibandha Marine Drive

रायपुर, 25मई| रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर बढ़ती गंदगी और अव्यवस्था को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है। उत्तर विधानसभा से विधायक पुरंदर मिश्रा ने क्षेत्र का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने तालाब किनारे स्थित देवार डेरा क्षेत्र में फैली गंदगी और अव्यवस्थित बस्तियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र का जल्द तकनीकी सर्वे कराया जाए और वहां रह रहे लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करते हुए नियमानुसार कार्रवाई कर क्षेत्र को खाली कराया जाए।

इसी दौरान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने भी सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया। उन्होंने तेलीबांधा तालाब की सफाई में लगे ठेकेदार को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों के भीतर तालाब को पूरी तरह जलकुंभी से मुक्त किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सफाई अभियान को लगातार मॉनिटर किया जाए ताकि मरीन ड्राइव क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे।

नगर निगम ने मरीन ड्राइव क्षेत्र के दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी दुकानों में डस्टबिन रखना अनिवार्य कराया जाए और गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाए। नियमों का पालन न करने या तालाब में कचरा फेंकते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन-3 कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह सहित नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version