Site icon AB News.Press

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक…मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल अहम फैसलों की संभावना

Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai will hold an important meeting at the Secretariat. This meeting will be held at 6 p.m. in the

Chhattisgarh cabinet meeting

रायपुर, 25मई। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय  में होगी, जिसमें राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण नीतिगत और प्रशासनिक निर्णय ले सकती है।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब राज्य में सुशासन तिहार के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियाँ और प्रशासनिक सुधार कार्यक्रम चल रहे हैं। ऐसे में इस कैबिनेट बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दिल्ली दौरे से लौटेंगे मुख्यमंत्री

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री साय आज शाम नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। इसके बाद वे सीधे प्रशासनिक गतिविधियों में शामिल होंगे और अगले दिन होने वाली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा संभव

हालांकि सरकार की ओर से बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इनमें प्रशासनिक सुधार, विकास परियोजनाएँ और जनहित से जुड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।

 

Exit mobile version