Site icon AB News.Press

गुलमर्ग गोंडोला बीच हवा में रुके 300 पर्यटक फंसे…सभी सुरक्षित निकाले गए

Gulmarg's popular gondola service suddenly stopped mid-air on Monday due to a technical fault. Around 300

Gulmarg Gondola Beach Air

गुलमर्ग, 25मई| गुलमर्ग में सोमवार को मशहूर गोंडोला सेवा अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच हवा में रुक गई। घटना के दौरान करीब 300 पर्यटक ऊंचाई पर फंस गए जिससे अफरा-तफरी मच गई इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे।

जैसे ही केबल कार रुकी, कई पर्यटक घबरा गए और चीखने-चिल्लाने लगे। सूचना मिलते ही सेना, पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

काफी देर तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि गोंडोला सेवा में आई तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सेवा दोबारा शुरू की जाएगी।

 

Exit mobile version