Site icon AB News.Press

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का ताजमहल दौरा…सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

US Secretary of State Marco Rubio, accompanied by his wife, Jeanette D. Rubio, visited the Agra Fort. Security was extremely tight

US Secretary of State

आगरा, 25मई| अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी पत्नी जीनेट रुबियो के साथ आगरा के ताजमहल का दौरा किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही और पूरे स्मारक परिसर को हाई सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, अपने दौरे के दौरान मार्को रुबियो और उनकी पत्नी ने ताजमहल की सुंदरता को करीब से देखा और उसके ऐतिहासिक व स्थापत्य महत्व को समझा। उन्हें स्मारक के इतिहास और निर्माण शैली के बारे में भी जानकारी दी गई।

वही ताजमहल परिसर में मौजूद प्रसिद्ध डायना सीट पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं और मुख्य स्मारक के सामने भी फोटो लिए। इस दौरान वहां मौजूद पर्यटकों में भी विदेशी मेहमानों को देखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रशासन ने दौरे को देखते हुए ताजमहल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। पर्यटकों की आवाजाही पर भी निगरानी रखी गई ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

दौरे के बाद उनके द ओबेरॉय अमरविलास होटल जाने का कार्यक्रम बताया गया है, जहां उनके सम्मान में विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। पूरे आगरा प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

 

Exit mobile version