Site icon AB News.Press

VIP Culture : बिलासपुर पुलिस पर उठे सवाल…! कबाड़ कारोबारी को मिली ‘VIP ट्रीटमेंट’…कोनी थाना बना चर्चा का केंद्र

VIP Culture: Questions Raised Over Bilaspur Police...! Scrap Dealer Receives 'VIP Treatment'—Koni Police Station Becomes the Center of Discussion.

VIP Culture

बिलासपुर, 24 मई। VIP Culture : न्यायधानी बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर के बाद पुलिस और कबाड़ कारोबार से जुड़े कथित संबंधों को लेकर बहस तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े एक संचालक के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी। इसी दौरान उसे थाने लाया गया था, लेकिन थाने के भीतर उसके बैठने और व्यवहार को लेकर सामने आई तस्वीर ने पूरे मामले को विवादों में ला दिया है।

तस्वीर में संबंधित व्यक्ति थाने के अंदर बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि सामने पुलिसकर्मी मौजूद हैं। इसी को लेकर यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह केवल पूछताछ की प्रक्रिया थी या फिर कार्रवाई के दौरान अनियमितता बरती गई।

बताया जा रहा है कि हाल ही में पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में अवैध कबाड़ कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद कोनी पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति पर बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की थी।

हालांकि, इस मामले में अब पुलिस अधिकारियों की भूमिका और थाने के भीतर व्यवहार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर पर यह कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया था और उसकी दुकान को सील करने की कार्रवाई की गई है।

फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उच्च अधिकारियों द्वारा पूरे प्रकरण की समीक्षा किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

 

Exit mobile version