रायपुर, 24 मई। Sports Achievement : छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवा एथलीट अनीमेश कुजुर ने रांची में आयोजित नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.15 सेकेंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष और गौरव का वातावरण है।
वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई
अनीमेश कुजुर की इस ऐतिहासिक सफलता पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री O. P. Choudhary ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
मेहनत और अनुशासन का मिला परिणाम
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि अनीमेश ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से न केवल नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य की नई पहचान बना रहे हैं।
युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि अनीमेश कुजुर की यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सिद्ध करता है कि प्रतिभा और निरंतर प्रयास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
देश और प्रदेश का नाम करेंगे रोशन
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनीमेश आने वाले समय में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और छत्तीसगढ़ का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे।
