Site icon AB News.Press

Petrol Diesel Price Hike : फिर बढ़े तेल के दाम…! 10 दिनों में तीसरी बार लगा झटका…₹5 महंगा ईंधन…जानिए क्या है नया रेट

Petrol-Diesel Price Hike: Fuel Prices Rise Again! The Third Blow in Just 10 Days—Fuel Gets ₹5 Dearer. Check Out the New Rates.

Petrol Diesel Price Hike

नई दिल्ली, 23 मई। Petrol Diesel Price Hike : वेस्ट एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब भारत में भी साफ दिखाई देने लगा है। शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा कर दिया गया। बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं।

इस बार पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले भी पेट्रोल और डीजल के दाम दो बार बढ़ चुके हैं, जिसके बाद अब तक ईंधन करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।

तेल कंपनी IOCL ने पहले ही संकेत दिए थे कि ग्राहकों पर एकमुश्त बोझ डालने के बजाय कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों से हो रहे नुकसान की भरपाई की जा सके।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के नए दाम

प्रमुख शहरों में डीजल के नए रेट

अन्य शहरों में भी बढ़े दाम

रायपुर में आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

दरअसल, ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़े संकट के कारण मिडिल ईस्ट से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊपर-नीचे हो रही हैं और फिलहाल क्रूड ऑयल करीब 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वेस्ट एशिया का संकट लंबा खिंचता है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Exit mobile version