Site icon AB News.Press

NITI Aayog : उसूर विकासखण्ड ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान… नीति आयोग के “चैंपियंस ऑफ चेंज” कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर मिला दूसरा स्थान

NITI Aayog: Usur Block Brings Glory to Chhattisgarh... Secures Second Place at the National Level in NITI Aayog's "Champions of Change" Program.

NITI Aayog

रायपुर, 23 मई। NITI Aayog के मार्गदर्शन में संचालित “चैंपियंस ऑफ चेंज” कार्यक्रम के अंतर्गत बीजापुर जिले के उसूर विकासखण्ड ने अक्टूबर–दिसंबर 2025 तिमाही में सेंट्रल इंडिया ज़ोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की जनकेंद्रित विकास सोच, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत मॉनिटरिंग की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

आकांक्षी क्षेत्रों में विकास का नया मॉडल

उसूर विकासखण्ड की यह उपलब्धि केवल बीजापुर जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल की प्रभावशीलता को भी राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करती है। दूरस्थ और आकांक्षी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की प्रभावी पहुंच, सेवा प्रदायगी में सुधार तथा विकास संकेतकों में सकारात्मक परिवर्तन को इस सफलता ने नई पहचान दी है।

स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं में बेहतर प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि नीति आयोग द्वारा संचालित “Champions of Change” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, आधारभूत संरचना तथा सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर विकासखण्डों का मूल्यांकन किया जाता है। उसूर विकासखण्ड ने विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर परिणामों के आधार पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

“3C मॉडल” बना सफलता की मजबूत नींव

बीजापुर जिले द्वारा अपनाया गया “3C मॉडल” — Convergence (अभिसरण), Collaboration (सहयोग) एवं Competition (प्रतिस्पर्धा) — इस सफलता का प्रमुख आधार बना।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और विश्वास का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि राज्य अब आकांक्षी क्षेत्रों में भी विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रहा है।

Exit mobile version