Site icon AB News.Press

Jashpur में 23 मई को लगेगा सुशासन तिहार शिविर… ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

A 'Sushasan Tihar' camp will be held in Jashpur on May 23... ensuring the prompt resolution of villagers' grievances.

Jashpur

रायपुर, 23 मई। Jashpur : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेशभर में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। इसी क्रम में जशपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बड़ाकरौंजा में 23 मई को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

आसपास के गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल

इस शिविर में बड़ाकरौंजा, नीमगांव, रातामाटी, पैकू, पीड़ी, बघिमा, गलौण्डा, टेकूल, तुरीलोदाम, झरगांव, गिरांग, घोलेंग, देवीडड़गांव, जशपुर और जुरगुम सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

मौके पर होगा समस्याओं का निराकरण

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

शासन और जनता के बीच सीधा संवाद

जिला प्रशासन इस अभियान को शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बना रहा है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दराज कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

अधिकारियों को दिए गए विशेष निर्देश

कलेक्टर रोहित व्यास ने शिविर के सुचारू संचालन के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Exit mobile version