Site icon AB News.Press

Illegal Mining : महासमुंद में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई… 2 चैन माउंटेन मशीनें सील

Illegal Mining: Major action taken against illegal sand mining in Mahasamund... 2 chain mountain machines sealed

Illegal Mining

रायपुर, 23 मई। Illegal Mining : छत्तीसगढ़ में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में महासमुंद जिले में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता और जिला स्तरीय टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त मशीनों और वाहनों को जब्त किया।

जोंक नदी में चल रहा था अवैध उत्खनन

महासमुंद जिले की पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी में औचक निरीक्षण के दौरान 02 चैन माउंटेन मशीनें अवैध रेत उत्खनन करते हुए पाई गईं। वहीं 03 हाईवा और 04 ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन में लगे मिले।

दस्तावेज नहीं दिखा सके संचालक

जांच के दौरान संबंधित पक्षों द्वारा रेत खनन और परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज, अभिवाहन पास या अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी। टीम ने मौके पर ही अवैध खनन कार्य बंद कराया।

मशीनें सील, वाहन जब्त

खनिज विभाग ने खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दोनों चैन माउंटेन मशीनों को जब्त कर सील कर दिया। साथ ही 03 हाईवा और 04 ट्रैक्टरों को जब्त कर Sakra Police Station की अभिरक्षा में रखा गया है।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार निगरानी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version