Site icon AB News.Press

CM विष्णुदेव साय का आज दिल्ली दौरा…राजनीतिक हलचल तेज

Chhattisgarh politics has once again become increasingly active. Chief Minister Vishnudev says that he is aiming for Delhi tonight. This visit is considered extremely

CM Vishnudev Say

रायपुर,23मई। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि इसके दौरान उनकी मुलाकात भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों से होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री साय इस दौरे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ भी संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। खासकर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधित्व को लेकर मंथन होने की खबरें सामने आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि बैठक में राज्य से किन नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह दी जाए, इस पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। पार्टी संगठन और सरकार दोनों स्तर पर हाल के दिनों में लगातार हो रहे फैसलों के बीच इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिल्ली दौरा केवल औपचारिक मुलाकात नहीं है, बल्कि इसमें आने वाले समय में संगठनात्मक संतुलन और राज्य इकाई की भूमिका को लेकर बड़े संकेत मिल सकते हैं। हाल ही में पार्टी नेतृत्व द्वारा कई राज्यों में संगठन और कैबिनेट स्तर पर बदलावों की चर्चाएं भी तेज रही हैं, जिससे इस दौरे का महत्व और बढ़ गया है।

 

Exit mobile version