Site icon AB News.Press

CG Police Transfer : ब्रेकिंग…! 526 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की जिला पोस्टिंग…ट्रेनी SI अलग-अलग जिलों में तैनात…PHQ ने जारी किया बड़ा आदेश…यहां देखें

CG Police Transfers: Breaking News...! District Postings for 526 Trainee Sub-Inspectors... Trainee SIs Deployed Across Various Districts... PHQ Issues Major Order... View Here.

CG Police

रायपुर, 23 मई। CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय नया रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के 526 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (SI) को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग जिलों में भेजा गया है।

जारी आदेश में सभी प्रशिक्षु अधिकारियों के नाम और उनकी पदस्थापना वाले जिलों का उल्लेख किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान ये अधिकारी जमीनी स्तर पर पुलिसिंग, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना प्रक्रिया और फील्ड ऑपरेशन की बारीकियों को सीखेंगे।

पुलिस मुख्यालय के इस फैसले को आगामी समय में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु SI संबंधित जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।

बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण अवधि में इन्हें (CG Police Transfe) थाना संचालन, अपराध जांच, ट्रैफिक प्रबंधन, साइबर अपराध और सामुदायिक पुलिसिंग जैसे विषयों की व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को जिलों में भेजे जाने से पुलिसिंग व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

PSI_DPT-Posting

Exit mobile version