Site icon AB News.Press

यूपी में वक्फ संपत्तियों की बड़ी जांच…31 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन रद्द

Uttar Pradesh has seen a major administrative step as part of the Waqf property digitization campaign. A large number of

Waqf in UP

लखनऊ, 23मई| उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण अभियान के तहत बड़ा प्रशासनिक कदम सामने आया है। ‘उम्मीद’ पोर्टल पर दर्ज वक्फ संपत्तियों की जांच के दौरान बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पोर्टल पर कुल 1,18,302 वक्फ संपत्तियां दर्ज थीं। इनमें से 53,711 संपत्तियों को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि 20,546 मामलों की जांच अभी जारी है। वहीं 31 हजार से अधिक संपत्तियों के दावे खारिज कर दिए गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन रद्द होने की मुख्य वजहों में खसरा नंबर और राजस्व रिकॉर्ड में अंतर, भूमि के क्षेत्रफल में गड़बड़ी, एक ही संपत्ति का अलग-अलग रिकॉर्ड में दर्ज होना और दस्तावेजों में तकनीकी त्रुटियां शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने जून 2025 में वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण और पारदर्शिता के लिए ‘उम्मीद’ पोर्टल शुरू किया था। वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के तहत इस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

 

Exit mobile version