Site icon AB News.Press

मार्को रुबियो की भारत यात्रा…अमेरिका-भारत संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश

US Secretary of State Marco Rubio arrived in Kolkata on an official visit at 4 a.m. Saturday, where he was welcomed by State Department officials. This is his first visit to India

marco rubio

नई दिल्ली, 23मई|अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार सुबह चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर कोलकाता पहुंचे, जहां विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों में हाल के तनावों को कम कर उन्हें मजबूत करना बताया जा रहा है।

यात्रा के दौरान उनकी प्रमुख बैठकों में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ वार्ता शामिल है चर्चा के मुख्य विषयों में ऊर्जा सहयोग, व्यापार, निवेश, उभरती तकनीक और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना शामिल रहेगा। साथ ही पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर भी दोनों पक्ष विचार करेंगे।

रुबियो ने यात्रा से पहले कहा था कि अमेरिका भारत को अधिक ऊर्जा निर्यात करने के लिए तैयार है और भारत को एक महत्वपूर्ण साझेदार मानता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अपनी बढ़ती ऊर्जा क्षमता का उपयोग वैश्विक आपूर्ति को स्थिर करने में करना चाहता है।

विदेश मंत्रालय के कार्यक्रम के अनुसार, रुबियो रविवार को विदेश मंत्री जयशंकर के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक करेंगे और शाम को अमेरिकी दूतावास के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे आगरा और जयपुर भी जाएंगे।

 

Exit mobile version