Site icon AB News.Press

बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले बढ़ा उत्साह…3.6 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

Ahead of the 2026 Amarnath Yatra, the first images of Baba Barfani emerged on Saturday. The naturally formed Shivalinga in the holy cave has now reached a height of approximately 6 to 7 feet. This sight

Baba Barfani

श्रीनगर, 23मई| अमरनाथ यात्रा 2026 शुरू होने से पहले शनिवार को बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बना यह शिवलिंग इस समय करीब 6 से 7 फीट ऊंचाई तक आकार ले चुका है। श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य आस्था और उत्साह का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इस दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों ने सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन किए और पवित्र गुफा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त 2026 तक चलेगी कुल 57 दिनों की यह यात्रा रक्षा बंधन और सावन पूर्णिमा के अवसर पर 28 अगस्त को संपन्न होगी।

यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 3.6 लाख से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हुई थी

अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष यात्रियों की संख्या 5 लाख से अधिक पहुंचने की संभावना है। वहीं 5 से 30 लोगों के समूह में यात्रा करने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी गई है, जबकि अकेले या छोटे समूह में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्लॉट उपलब्ध रहने तक पंजीकरण जारी रहेगा।

यात्रा मार्गों पर अभी भी कई स्थानों पर 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी हुई है। सीमा सड़क संगठन (BRO) दोनों मार्गों पर ट्रैक बहाली का काम तेजी से कर रहा है और उम्मीद है कि 15 जून तक सभी रास्ते पूरी तरह तैयार कर दिए जाएंगे।

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है 2025 में 4.14 लाख और 2024 में 5.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।

Exit mobile version