Site icon AB News.Press

कबाड़ी गोदाम में भीषण आग…इलाके में अफरा-तफरी

A massive fire suddenly broke out on Colorado Road in Chhatamuda, Raigad, on Saturday. The fire spread so rapidly that it s

scrap warehouse

रायगढ़, 23 मई| रायगढ़ के छातामुड़ा बाईपास रोड स्थित कबाड़ी गोदाम में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग की तीव्रता के सामने उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए।

गोदाम के ठीक बगल में Hero MotoCorp का मोटरसाइकिल शोरूम मौजूद होने के कारण प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास के कई शोरूम और दुकानों को एहतियातन खाली करा दिया गया।

सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त सहायता के लिए NTPC लारा और Jindal Steel & Power की फायर ब्रिगेड टीमों को भी बुलाया गया है। कई दमकल वाहन लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

 

Exit mobile version