Site icon AB News.Press

राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

A joint operation between scientists and scientists began on Saturday in Rajsouri, Jammu and Kashmir. Intermittent shooting continues in the area, with the entire area declared high-risk for production purposes.

in Rajouri

जम्मू-कश्मीर, 23मई| जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को राजौरी में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान घात लगाए बैठे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग कर दी।

जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन अभी जारी है और फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुठभेड़ के बाद आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि आतंकियों को पकड़ने या मार गिराने में सफलता मिल सके।

Exit mobile version