Site icon AB News.Press

देशभर में मौसम का यू-टर्न…कहीं लू तो कहीं बारिश-बर्फबारी

Currently, a severe heat wave continues, and there is no hope of relief for the next two days. On Friday, temperatures ranging from 40 to 47 degrees Celsius were recorded in 11 states across northern,

Weather across the country

भारत , 23मई| देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और अगले दो दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 11 राज्यों में तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 47.6°C और मध्य प्रदेश के नौगांव में 46.8°C रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, हालांकि इसका असर फिलहाल कमजोर बना हुआ है। वहीं पाकिस्तान और बिहार के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। अरब सागर में लो प्रेशर एरिया और एंटी साइक्लोनिक सिस्टम के कारण कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र और गोवा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार के अररिया, जहानाबाद, नालंदा और सुपौल में शुक्रवार को बारिश हुई, जहां आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई।

उधर, पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जम्मू-कश्मीर के जोजिला और उत्तराखंड के चमोली व पिथौरागढ़ में बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

Exit mobile version