Site icon AB News.Press

इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम…इराकी नागरिक गिरफ्तार

A major security alert has been issued in the US. US investigative agencies have claimed that a plot was hatched to assassinate President Donald Trump's daughter,

Ivanka Trump

वॉशिंगटन, 23मई| अमेरिका में बड़ा सुरक्षा अलर्ट सामने आया है अमेरिकी जांच एजेंसियों ने दावा किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रची गई थी। इस मामले में इराकी नागरिक मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर ईरान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी का संबंध ईरान की सेना से जुड़े संगठन IRGC और इराकी आतंकी संगठन कटाइब हिज्बुल्लाह से बताया जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह साजिश 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए रची गई थी।

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी के पास फ्लोरिडा स्थित इवांका ट्रंप के घर का ब्लूप्रिंट भी मिला है। सोशल मीडिया पर उसने कई धमकी भरे पोस्ट किए थे और कथित तौर पर अमेरिका व यूरोप में यहूदी और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था।

अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक अल-सादी को 15 मई को तुर्की में पकड़ा गया था, जिसके बाद उसे अमेरिका लाया गया। फिलहाल उसे न्यूयॉर्क की जेल में रखा गया है और उस पर आतंकवाद, साजिश रचने तथा हमले की योजना बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी पर अमेरिका और यूरोप में करीब 18 आतंकी हमलों या हमलों की साजिश में शामिल होने का भी आरोप है। अमेरिकी एजेंसियों का कहना है कि वह कथित तौर पर यहूदी संस्थानों, अमेरिकी दूतावासों और अन्य पश्चिमी ठिकानों को निशाना बनाने वाले नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

 

Exit mobile version