Site icon AB News.Press

SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट…मई 2026 में 6 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

An important notice has come to light for customers of the country's largest public sector bank, State Bank of India. According to reports, services at the bank's branches may be affected for six

SBI customers

रायपुर, 22मई| देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India के ग्राहकों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार 23 मई से 28 मई 2026 के बीच बैंक की शाखाओं में लगातार 6 दिनों तक सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं, जिससे कई तरह के बैंकिंग कार्यों में रुकावट आ सकती है।

सूत्रों के मुताबिक इस संभावित व्यवधान की वजह वीकेंड, कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद की छुट्टियां हैं 23 मई को चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे इसके बाद 25 और 26 मई को बैंक कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल की बात सामने आई है वहीं 27 और 28 मई को बकरीद की छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाएं और प्रभावित हो सकती हैं|

हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सामान्य रूप से चालू रहने की उम्मीद है, जिससे रोजमर्रा के लेनदेन पर आंशिक राहत मिल सकती है।

बैंक कर्मचारी यूनियन ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्तावित हड़ताल की चेतावनी दी है। इनमें प्रमुख मांगें शामिल हैं:

नई भर्ती बढ़ाना

आउटसोर्सिंग पर रोक

मेडिकल सुविधाओं में सुधार

प्रमोशन नीति में बदलाव

यूनियन का कहना है कि बढ़ते काम के दबाव और स्टाफ की कमी के कारण यह कदम जरूरी हो गया है।

 

 

Exit mobile version