Site icon AB News.Press

Family Suicide : रायपुर में दर्दनाक अंत…! एक साल में उजड़ गया पूरा परिवार…पत्नी और बेटे के बाद अब कारोबारी ने भी की आत्महत्या

Family Suicide: A Tragic End in Raipur...! An Entire Family Wiped Out Within a Year... After His Wife and Son, the Businessman Too Commits Suicide.

Family Suicide

रायपुर, 22 मई। Family Suicide : राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सराफा कारोबारी प्रवाल सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला लंबे समय से चल रहे मानसिक तनाव और पारिवारिक सदमे से जुड़ा माना जा रहा है।

पुरानी बस्ती में मातम

बताया जा रहा है कि प्रवाल सोनी की पुरानी बस्ती क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप है। करीब 18 साल पहले उनका विवाह तखतपुर निवासी सोना सोनी से हुआ था। दंपति के दो बेटे थे। पिछले साल उनके छोटे बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस समय फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर कई सवाल भी उठे थे। बेटे की मौत के कुछ ही दिनों बाद पत्नी सोना सोनी का शव घर के ऊपरी हिस्से में बने स्टोर रूम में फंदे पर लटका मिला था। उस दौरान मायके पक्ष ने पति पर मारपीट और संदिग्ध लोगों के संपर्क में रहने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। यहां तक कि तंत्र-मंत्र जैसी आशंकाएं भी सामने आई थीं। हालांकि पुलिस जांच आत्महत्या के एंगल पर केंद्रित रही। मामले में पुलिस को एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें सोना सोनी ने लिखा था, ‘मैं छोटू के पास जा रही हूं…’। साथ ही बड़े बेटे को मामा के पास रखने की बात भी लिखी गई थी। पुलिस ने उस समय हैंडराइटिंग जांच की बात कही थी। अब पत्नी और बेटे की मौत के करीब एक साल बाद प्रवाल सोनी ने भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने की जानकारी मिली है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि पत्नी और बेटे को खोने के बाद वह गहरे अवसाद और अकेलेपन से जूझ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Exit mobile version