Site icon AB News.Press

Family Suicide Case : दुर्ग में सामूहिक आत्महत्या…! पहले दो मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट…फिर पति-पत्नी ने लगा ली फांसी…यहां देखें VIDEO

Family Suicide Case: Mass Suicide in Durg...! First, Two Innocent Children Were Put to Death... Then, the Husband and Wife Hanged Themselves... Watch VIDEO Here.

Family Suicide Case

दुर्ग, 22 मई। Family Suicide Case : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं।

मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), उनकी पत्नी चंचल साहू (40), बेटी दृष्णा साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) के रूप में हुई है।

पहले बच्चों की हत्या, फिर पति-पत्नी ने लगाई फांसी

जानकारी के मुताबिक, गोविंद साहू और उनकी पत्नी चंचल साहू के शव कमरे में फांसी के फंदे से लटके मिले, जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी ने पहले अपने दोनों बच्चों की हत्या की और बाद में खुद आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल समेत एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

सुसाइड नोट में पारिवारिक तनाव का जिक्र

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नोट में पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी का जिक्र किया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी सामने आया है कि परिवार पिछले कुछ समय से आर्थिक और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version