Site icon AB News.Press

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह देश के टॉप 100 जिलाधिकारियों में शामिल

Dr. Gaurav Singh, Collector of Raipur District, Chhattisgarh, has achieved a significant national recognition. He has been included among the country's top collectors in the Best District Magistrates 2026 special issue

Raipur Collector

रायपुर, 22मई| छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 विशेषांक में देश के शीर्ष कलेक्टर्स में शामिल किया गया है।

इस सूची के लिए देशभर के लगभग 800 जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया था, जिनमें से केवल 100 अधिकारियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में प्रशासनिक दक्षता, नवाचार, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर प्रबंधन जैसे 10 प्रमुख मानकों को आधार बनाया गया।

डॉ. गौरव सिंह का नाम इस सूची में शामिल होना उनके कार्यों और प्रशासनिक उपलब्धियों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। उनके नेतृत्व में जिले में कई विकास और सुशासन से जुड़े प्रयासों को गति मिलने की बात भी कही जा रही है।

इस सम्मान के बाद प्रशासनिक हलकों में उनकी कार्यशैली और निर्णय क्षमता की सराहना की जा रही है।

Exit mobile version