Site icon AB News.Press

राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित…10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान

The Election Commission has released the election schedule for 24 Rajya Sabha seats. These elections will be held in 10 states. Importantly, both

Rajya Sabha elections

नई दिल्ली, 22 मई। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है ये चुनाव 10 राज्यों में कराए जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि मतदान और मतगणना दोनों 18 जून को ही संपन्न होंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में 4-4 सीटों पर चुनाव होंगे वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3-3 सीटों के लिए वोटिंग कराई जाएगी झारखंड में 2 सीटों पर चुनाव होंगे, जबकि मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में 1-1 सीट पर मतदान होगा।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक 1 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच  होगी। 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

इसके बाद 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। वोटिंग समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

Exit mobile version