Site icon AB News.Press

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम के दिए निर्देश…दिल्ली एम्स की टीम करेगी जांच

The High Court has issued a significant order in the case of the suspicious death of Twisha Sharma, a resident of the Katara Hills police station area of ​​Bhopal. Hearing a petition filed by Twisha's

Twisha Sharma

भोपाल, 22 मई । राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी किए हैं। ट्विशा के परिवार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फिलहाल दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने कहा कि पोस्टमार्टम मृत देह के सम्मान और गरिमा को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि नई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि शव किसे सौंपा जाएगा। मामले की अगली सुनवाई रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद की जाएगी।

दरअसल, ट्विशा शर्मा का 13 मई को भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पोस्टमार्टम किया गया था। हालांकि, परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने जांच पर सवाल उठाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।

इस संबंध में परिवार ने पहले भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय में याचिका दायर की थी, लेकिन सत्र न्यायालय ने उनकी मांग खारिज कर दी थी। इसके बाद परिजन हाईकोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें राहत मिली।

अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एम्स की विशेषज्ञ टीम ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम करेगी। मामले को लेकर परिवार न्यायिक और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है

Exit mobile version