Site icon AB News.Press

एयर इंडिया की फ्लाइट में उड़ान के दौरान लगी हल्की आग…सभी यात्री सुरक्षित

Air India's domestic flight AI2802 from Bengaluru to Delhi suffered a mid-flight fire on Thursday. However, the aircraft is safely landing and

air india

नई दिल्ली, 22मई| एयर इंडिया की बेंगलुरु से दिल्ली जा रही घरेलू उड़ान AI2802 में गुरुवार को उड़ान के दौरान हल्की आग लगने की घटना सामने आई है हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान ने सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कर ली और सभी यात्री व क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए आधिकारिक बयान जारी किया। एयरलाइन ने कहा, हमें फ्लाइट AI2802 से जुड़ी घटना की जानकारी है। विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका है और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

कंपनी के मुताबिक, फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने कहा कि जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, उसे साझा किया जाएगा।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग विमान के किस हिस्से में लगी थी और इसकी असली वजह क्या थी। शुरुआती स्तर पर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। विमानन सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की गंभीरता से समीक्षा कर रही हैं।

 

Exit mobile version